उदयपुर: लॉकडाउन खुलने के बाद ग्राहक एक बार फिर डी.पी.ज्वेलर्स में अपनी पसंदीदा ज्वेलरी खरीदते हुए दिखाई दे रहे है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान
रखने के साथ-साथ डी.पी. ज्वेलर्स द्वारा ज्वेलरी का सैनेटाइज़ेशन करने के लिए अल्ट्रावायलेट मशीन का प्रयोग किया जा रहा है।
इस बारे बताते हुए डी.पी.ज्वेलर्स के डायरेक्टर श्री अनिल कटारिया जी ने कहा कि लॉकडाउन के बाद एक बार फिर से शोरूम खुलने के बाद ग्राहक उत्साह के साथ अपने
पसंदीदा आभूषण क्रय करने के लिए सभी नियमों का पालन करते हुए उपस्थित हो रहे हैं। सभी ग्राहकों की सुरक्षा हमारी ज़िम्मेदारी है, इसलिए हमारे द्वारा ग्राहकों को
ज्वेलरी ट्राय करवाने के बाद एवं उन्हें प्रत्येक ज्वेलरी सेट सौंपने के पहले अल्ट्रावायलेट मशीन के द्वारा उसका सैनेटाइसेशन करते हैं, जिससे ज्वेलरी वायरस से पूरी तरह
सुरक्षित हो जाती है। इसके साथ ही हमारे द्वारा ग्राहकों की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानियों का ध्यान रखा जा रहा है। जैसे प्रवेश के दौरान सभी ग्राहकों से
सैनेटाइज़ेशन करवाना, कर्मचारियों व ग्राहकों में निश्चित दूरी बनाए रखना, अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करना व प्रत्येक कस्टमर मीटिंग के बाद काउंटर एवं
फर्नीचर का पुनः सैनेटाइज़ेशन करना। उन्होंने यह भी कहा कि इसमें ग्राहक भी हमारा साथ दे रहे हैं एवं सभी निर्देशों का पालन कर रहे हैं। आशा हैं हम जल्द ही सामान्य
जीवन में वापस लौंटेंगे।
Udaipur weather
Wind: 10km/h ENE
Humidity: 50%
Pressure: 1004.06mbar
UV index: 8
34/24°C
35/25°C
M | T | W | T | F | S | S |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | 2 | 3 | ||||
4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 |
11 | 12 | 13 | 14 | 15 | 16 | 17 |
18 | 19 | 20 | 21 | 22 | 23 | 24 |
25 | 26 | 27 | 28 | 29 | 30 | 31 |